प्रबन्धक मंगला प्रसाद नहीं रहे, माध्यमिक शिक्षक संघ ने जताया शोक | #TEJASTODAY
जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
चंदवक, जौनपुर। डा. राम उग्रह सिंह स्मारक इन्टर कालेज पोखरा डोभी के सन् 2011 से लगातार प्रबन्धक रहे मंगला प्रसाद सिंह का उपचार के दौरान निधन हो गया। परिजनों के अनुसार श्री सिंह को बीते 18 अक्तूबर को बीएचयू में भर्ती किया गया था जहाँ 19 अक्तूबर की रात्रि को उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार जौहरगंज औड़िहार पर 20 अक्टूबर को हुआ जहां मुखाग्नि उनके बडे़ पुत्र ने दिया। ग्राम कछवन के मूल निवासी देश के आजादी की लड़ाई में शामिल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गौरीशंकर सिंह के 4 पुत्रों में दूसरे नंबर के पुत्र थे।
श्री सिंह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ गये हैं। उनके आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। सरल स्वभाव व मृदुभाषी श्री सिंह की अंतिम यात्रा में विद्यालय परिवार व डोभी के सैकडा़ें लोग शामिल रहे। वहीं विद्यालय परिसर में शोकसभा करके उन्हें भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दी गयी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। श्रद्धांजलि व्यक्त करने वालों में नरसिंह बहादुर सिंह, सुधाकर सिंह, प्रमोद सिंह, राम प्रकाश सिंह, संजय सिंह, सुधीर राय आदि प्रमुख हैं।
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट रहने के लिए आज ही प्ले स्टोर या इस लिंक पर क्लिक कर tejastoday.com Apps इंस्टॉल करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tejastoday.news
ब्रेकिंग खबरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें