HomeJaunpurउपजिलाधिकारी के आदेश पर मुकदमा दर्ज | #TEJASTODAY

उपजिलाधिकारी के आदेश पर मुकदमा दर्ज | #TEJASTODAY

उपजिलाधिकारी के आदेश पर मुकदमा दर्ज | #TEJASTODAY

प्रबन्धक मंगला प्रसाद नहीं रहे, माध्यमिक शिक्षक संघ ने जताया शोक | #TEJASTODAY जौनपुर का नं. न्यूज पोर्टल चंदवक, जौनपुर। डा. राम उग्रह सिंह स्मारक इन्टर कालेज पोखरा डोभी के सन् 2011 से लगातार प्रबन्धक रहे मंगला प्रसाद सिंह का उपचार के दौरान निधन हो गया। परिजनों के अनुसार श्री सिंह को बीते 18 अक्तूबर को बीएचयू में भर्ती किया गया था जहाँ 19 अक्तूबर की रात्रि को उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार जौहरगंज औड़िहार पर 20 अक्टूबर को हुआ जहां मुखाग्नि उनके बडे़ पुत्र ने दिया। ग्राम कछवन के मूल निवासी देश के आजादी की लड़ाई में शामिल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. गौरीशंकर सिंह के 4 पुत्रों में दूसरे नंबर के पुत्र थे। श्री सिंह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ गये हैं। उनके आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी। सरल स्वभाव व मृदुभाषी श्री सिंह की अंतिम यात्रा में विद्यालय परिवार व डोभी के सैकडा़ें लोग शामिल रहे। वहीं विद्यालय परिसर में शोकसभा करके उन्हें भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दी गयी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। श्रद्धांजलि व्यक्त करने वालों में नरसिंह बहादुर सिंह, सुधाकर सिंह, प्रमोद सिंह, राम प्रकाश सिंह, संजय सिंह, सुधीर राय आदि प्रमुख हैं।

जौनपुर का नं. न्यूज पोर्टल

दो वर्षों से शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा दुष्कर्म

मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली में एक युवती की माता ने गाँव के ही एक युवक पर शादी का झाँसा देकर उसकी युवती से दो वर्षों से शारिरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की माता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव की महिला ने गाँव के एक युवक पर उसकी पुत्री के साथ शादी का झांसा देकर दो वर्षों से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

युवती की माता के अनुसार एक दिन पहले ही दोनों के संबंधों की जानकारी होने पर युवक के घर पूछताछ करने गई तो युवक की माँ सहित परिजनों ने गालियां व जान से मारने धमकी दी। युवती की माता ने तहरीर में युवक पर लगातार शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप भी लगाया और सोमवार तहसील उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंच मामले की तहरीर दी जिसके बाद उपजिलाधिकारी ने प्रभारी निरीक्षक को मामले की जाँच कर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। मंगलवार को कोतवाली पहुँची युवती व उसकी माता, आरोपित युवक के परिवार के साथ दिन भर दोनों की शादी के साथ अन्य पहलुओं पर संभ्रात ग्रामीणों ने समझौता करने कराने का प्रयास किया किन्तु समझौता नहीं हो सका।

अंत में समझौता नहीं होने पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित युवक अनिल सहित आशीष, अजय, अखिलेश, अजित व शाँति देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर युवती ने घर जाने से इंकार करती रही जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने महिला कांस्टेबल की अभिरक्षा में युवती को रात 8 बजे उसके घर भिजवाया। मामले बाबत प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय से बात की गई तो उन्होंने कहा पुलिस मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही कर रही है। पीड़ित युवती मुकदमा दर्ज कराया है।

ब्रेकिंग खबरों से अपडेट रहने के लिए आज ही प्ले स्टोर या इस लिंक पर क्लिक कर tejastoday.com Apps इंस्टॉल करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tejastoday.news

ब्रेकिंग बरों से अपडेट के लिए इस फोटो पर​ क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें

Tejas

https://www.facebook.com/tejastodaynews

दाह संस्कार को गई शव को पुलिस ने लिया कब्जे में | #TEJASTODAY पत्नी सहित ससुराली जनों ने लगाया हत्या का आरोप सुरेरी, जौनपुर। बीते रविवार की रात लगभग 8 बजे नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दोदापुर गांव निवासी छविनाथ मिश्र के 40 वर्ष पुत्र विनय मिश्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों की मानें तो युवक पारिवारिक कलह को लेकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। वही घटना के बाद मृतक के परिजन बगैर किसी को सूचना दिए मृतक के शव को दाह संस्कार के लिए वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर लेकर पहुंच गए थे। किसी तरह से घटना की सूचना मायके गई पत्नी प्रतिमा को लगी तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक जौनपुर सहित जिलाधिकारी जौनपुर को दी, और परिजनों के साथ पत्नी भी मणिकर्णिका घाट पहुंच गई। वही घंटों चले पंचायत के बाद नेवढ़िया पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी प्रतिमा का आरोप है कि परिवार जनों द्वारा युवक की हत्या की गई है, और उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। वही मृतक के पत्नी का यह भी आरोप है कि जब वह अपने पिता दीनानाथ के साथ सोमवार को तहरीर देने नेवढ़िया थाने पहुची तो थानाध्यक्ष द्वारा फटकार लगाते हुए उन्हें थाने से भगा दिया गया। ग्रामीणों की माने तो मृतक अपने परिवार के साथ मुंबई में ही रहता था, लॉकडाउन के दौरान वह मुंबई से अपने घर आया हुआ था। मृतक की पत्नी रक्षाबंधन के पर्व पर अपने मायके गई हुई थी। मृतक को दो बच्चे हर्षीत 14 वर्ष, अंकिता 8 वर्ष है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढ़िया संतोष राय ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कोरोना संक्रमण के चलते 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प | #TEJASTODAY मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कोरोना संक्रमण को मद्देनजर 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य ठप्प रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रेम बिहारी यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये अधिवक्ता 19 सितम्बर तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील में वादकारियों व अधिवक्ताओं की बढ़ती भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण संक्रमण का बराबर खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में एहतियात के तौर पर यह निर्णय अति आवश्यक है। बैठक में महामंत्री अजय सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, जगदंबा प्रसाद मिश्र, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विनय पाण्डेय, हरि नायक तिवारी, वीरेंद्र भाष्कर यादव, मनमोहन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

ADD TEJASTODAY #TEJAS TODAY 4 Crore

 

Must Read