HomeChitrakootडीएम ने की राम वनगमन मार्ग के भूमि अधिग्रहण की समीक्षा बैठक

डीएम ने की राम वनगमन मार्ग के भूमि अधिग्रहण की समीक्षा बैठक

डीएम ने की राम वनगमन मार्ग के भूमि अधिग्रहण की समीक्षा बैठक
तेजस टूडे ब्यूरो
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में मंगलवार को रामवन गमन मार्ग पैकेज-5 के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रगति परिसंपत्तियों आदि के मूल्यांकन एवं वन विभाग को भूमि प्राप्त किए जाने की समीक्षा एवं सिटी डेवलपमेंट प्लान, डिफरेंस कारीडोर, बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे (लिंक एक्सप्रेस वे मार्ग) के भूमि अधिग्रहण एवं अंश निर्धारण के सम्बन्ध में बैठक कलेक्टरेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने राम वनगमन मार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रगति में लेखपालों को निर्देश दिए कि जिन गांवों में किसानों द्वारा अंश निर्धारण अभी तक प्रस्तुत नहीं किया गया है, वह तत्काल अंश निर्धारण करके जमा करें ताकि किसानों से बैनामा कराकर धनराशि का भुगतान किया जा सके। उन्होंने तहसीलदार कर्वी व राजापुर को निर्देश दिए कि लेखपालों को लगाकर अंश एवं कर निर्धारण को कराया जाए। साथ ही अच्छी तरह से अंश निर्धारण का परीक्षण भी किया जाए। उन्होंने बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को निर्देश दिए कि सीओ चकबंदी, एसीओ चकबंदी के पास जिन किसानों की वरासत की पत्रावली लंबित है, उनका तत्काल निस्तारण कराया जाए। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को यह निर्देश दिए कि जो चकबंदी से सम्बन्धित गांव हैं, उनका मौके पर जाकर निस्तारण कराया जाए, जिन गांवों के काश्तकार बाहर रहते हैं, उनसे सम्बन्धित तहसीलदार संपर्क कर भूमि अधिग्रहण कराया जाए। उन्होंने उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्बन्धित गांवों के लेखपालों को प्रतिदिन का काश्तकारों के अंश निर्धारण का लक्ष्य दिया जाए। प्रभागीय वनाधिकारी से कहा कि जो वन विभाग की भूमि रामवन गमन मार्ग में पड रही है, उसमें सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों से संपर्क करके भूमि की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाय। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चन्द्र निगम, उपजिलाधिकारी कर्वी सौरभ यादव, राजापुर प्रमोद झा, मानिकपुर पंकज वर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्र सिंह, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी एमएल धर्मान, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड सत्येंद्र नाथ, जिला खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह, तहसीलदार कर्वी वाचस्पति सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read