प्रेमी ही निकला खुशबू का हत्यारा

प्रेमी ही निकला खुशबू का हत्यारा

सीओ सदर अनिरुद्ध सिंह ने किया खुलासा
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। प्रयागराज के हंडिया थाना अंतर्गत वीरापुर निवासी नीरज यादव का पड़ोस के ही गांव हिरामनपुर निवासी खुशबू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस के अनुसार खुशबू अपनी दादी के साथ गांव रहती थी, जबकि उसके माता पिता अलीनगर के लोको कालोनी में रहकर काम करते थे। नीरज और खुशबू का प्रेम तभी से परवान चढ़ा जब दोनों साथ पढ़ते थे। दोनों के प्रेम संबंधों का पता जब युवती के परिवार वालों को चला तो घर में विवाद हुआ।

पिता ने खुशबू को अपने पास बुला लिया। पिछले छह माह से वह लोको कालोनी में रह रही थी। लेकिन आरोपी नीरज के साथ उसका संबंध नहीं टूटा। नीरज ट्रेन से मुगलसराय आता और दोनों घर में ही मौका देख मिलते थे। दोनों के बीच अवैध संबंध भी स्थापित हो गया था। नीरज खुशबू को गर्भ निरोधक गोलियां भी खिलाता रहा। कुछ दिन पहले खूशबू की शादी तय हो गई। सगाई के बाद फरवरी में शादी होनी थी। घटना वाले दिन जब नीरज आया तो खुशबू ने उसे यह बात बताई। यह भी कहा कि वह अब उससे नहीं मिलेगा ना ही कोई संबंध रखेगी।

यह बात नीरज को काफी नागवार गुजरी। वह अपनी प्रेमिका की शादी की खबर सुनकर अंदर से खौल उठा। बावजूद दोनों ने आखिरी दफा संबंध बनाया। इसके बाद नीरज ने घर में सब्जी काटने वाला चाकू उठाया और खुशबू का गला रेत दिया। खूशबू की हत्या करने के बाद नीरज ने चाकू को सब्जी वाली टोकरी में फेंक दिया। लेकिन फिर उसे लगा कि वह पकड़ा जाएगा तो चाकू को पानी से धो दिया। इसके बाद नीरज ने खुशबू की मोबाइल ले ली और राजघाट पहुंचकर सिम तोड़कर गंगा में फेंक दिया। लेकिन इसके पहले खुशबू जितने भी ह्वाट्स एप गु्रपों में जुड़ी थी सबसे एक-एक कर लेफ्ट हो गया। पुलिस के लिए आरोपी तक पहुंचने का यही आधार बना। सब्जी वाली टोकरी पर खून के छींटे भी मिले। एसपी अंकुर अग्रवाल और तेज तर्रार सीओ अनिरुद्ध सिंह खुद घटना की मानीटरिंग कर रहे थे। अंत में भागने से पहले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent