खाकी के रंग, परिवार के संग, पुलिस ने जोड़े टूट रहे 204 परिवार, परिवारों की लौटी खुशियां
रविन्द्र कुमार
फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में पुलिस लाइन सभागार में परिवार परामर्श केंद्र द्वारा प्रभावी कार्यवाही और सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत 204 परिवारों को फिर से मिलाया गया।
इसमें रामगढ़ थाना के 46, थाना महिला थाने से 24, थाना रसूलपुर से 23, थाना दक्षिण से 14, थाना सिरसागंज से 15, थाना शिकोहाबाद से 12, थाना उत्तर से 11, थाना टूंडला 10, थाना लाइन पार से 10, थाना मटसेना से 05, थाना पचोखरा से 04, थाना नगला सिंघी 04, थाना जसराना से 04, थाना एका से 04, थाना फरिहा से 03, थाना खैरगढ़ से 03, थाना नारखी से 03, थाना नसीरपुर से 02, थाना बसई मोहम्मदपुर से 01 मामले में निस्तारण कराया गया।
पति-पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव व कलह को दूर कर चारों परिवारों का आपसी समझौता कराकर खुशी-खुशी वापस घर भेजा गया। इस सराहनीय कार्य की परिवारों द्वारा पुलिस की प्रशंसा की गई और आभार व्यक्त किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









