गांधी जी के सपनो को शर्मसार किया कड़ाधाम व एसओजी पुलिस, जांच के आदेश

गांधी जी के सपनो को शर्मसार किया कड़ाधाम व एसओजी पुलिस, जांच के आदेश

पवन मिश्रा
कौशाम्बी। गांधी जयन्ती के अवसर पर कडाधाम पुलिस और एसओजी टीम ने जंगल मे जुआ खेलते चार जुआडियो को अवैध असलहो और बाइक तास की गडडी तथा नगदी के साथ गिरफ्तार किया था। लेकिन घर मे लगी तीसरी आंख की फुटेज मे एक दिन पहले अपराधियों को घर से गिरफ्तार कर असलहा बरामद करने वाली पुलिस को परिजनो ने एसपी से सबूत के साथ शिकायत कर हैरान कर दिया। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिराथू को सौंप दिया है। कड़ा धाम थाना इलाके के गिरधरपुर गढ़ी गांव का है। गांधी जयन्ती 2 अक्टूबर को कड़ा धाम थाना पुलिस और एसओजी टीम ने गिरधरपुर गढ़ी गांव में दबिश डालकर कथित मुठभेड़ के दौरान 4 जुआरियों को गिरफ्तार करने का दावा किया था। थाना प्रभारी कड़ा धाम आशुतोष कुमार सिंह का आरोप था कि जुए की फड़ पर छापेमारी के दौरान जुआरियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग और देशी बम से हमला किया था। हमले में पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे थे। पुलिस ने इस मामले में 11 नामजद 6 अज्ञात के खिलाफ पुलिस से मुठभेड़, विस्फोटक पदार्थ एवं सार्वजनिक जुआं अधिनियम समेत सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर मोबीन अहमद, मो. शोएब, बृजभूषण तिवारी व उमराज को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। वहीं इस मामले में मोबीन अहमद की पत्नी उजमा बेगम और शोएब के परिजन सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर एसपी बृजेश श्रीवास्तव के कार्यालय पहुंची। उन्होंने एसपी को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाते हुए बताया कि 30 सितंबर की रात 10 बजे एसओजी टीम और कडाधाम थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह हमराही सिपाहियों के साथ उसके घर पहुंचे थे उसके पति को बल पूर्वक उठाकर थाने चले गए। जब हम लोग सुबह थाने पहुंचे तो पुलिस ने हमे मिलने नही दिया। भला बुरा कहकर हम लोगों को थाने से भगा दिया। दोपहर बाद हम लोगों को पता चला कि जुए की फड़ पर पुलिस ने फेक एनकाउंटर दिखाकर पति मोबीन अहमद और मो. शोएब को जेल भेज दिया है। वहीं इस मामले में जब एसपी बृजेश श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने ऑफ रिकार्ड बताया कि मामले में प्रारम्भिक जांच के आदेश दिए गए। उन्होंने आधिकारिक तौर पर कुछ भी बोलने से साफ मना कर दिया है। वहीं पीड़ित महिलाओं ने इस मामले में डीजीपी और मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA