Jaunpur News : बाइक के धक्के से महिला गम्भीर रूप से घायल, रेफर
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली भटानी बाजार के पास नशे में धुत बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के लिए जिला हास्पिटल ले गये जहां डाक्टरों ने महिला की हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार देवकली भटानी की निवासी राम आसरे यादव की 45 वर्षीय पत्नी विद्या देवी किसी काम से वह भटानी बजार के पास अपने पाही पर जा रही थी। इसी दौरान उसी गांव के निवासी दो युवक शराब के नशे में धुत होकर बेतरतीब चलाते हूए से बाइक सीधे विद्या देवी को टक्कर मार दी जिससे वह गिर गयी। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोग आनन-फानन में परिजन उपचार के लिए जिला हास्पिटल ले गये जहां डाक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। उधर पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये। पुलिस ने पहुंचकर आरोपी के बाइक को कब्जे में ले लिया जबकि बाइक चालक मौके से फरार हो गये। घटना को लेकर मौके पर तनाव बन गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












