नजीबाबाद में आंधी-तूफान से नगर में यूनिपोल व होडिंग गिरे, बड़ा हादसा टला

नजीबाबाद में आंधी-तूफान से नगर में यूनिपोल व होडिंग गिरे, बड़ा हादसा टला

गुलजार अहमद
नजीबाबाद, बिजनौर। जानलेवा क्षेत्र के यूनीपोल व होल्डिंग पर लगी फेलक्सियों का मकड़जाल, न व्यवस्था, न कोई मानक। इस माह मई में 4 बार आंधी व तूफान आया। आंधी-तूफान से नगर के हरिद्वार रोड स्थित कृष्णा चौक पर ए टू जेड फर्म का यूनीपोल का होर्डिंग स्ट्रक्चर गिरा गया।

गनीमत रही कि इससे कोई हादसा नहीं हुआ। वहीं नगर में हरिद्वार रोड, स्टेशन रोड, रोडवेज बस स्टैंड, आजाद चौक सहित कई जगहों पर होडिंग गिरने की खबर है जिससे हादसा हो सकता था लेकिन हर बार हादसे टलते रहेंगे। ये मान लेना ही घोर लापरवाही है। नगर पालिका परिषद व पीडब्ल्यूडी की ओर से इन अवैध रूप से लगाए गए यूनिपोल व होल्डिंग के न कोई मानक और न ही कोई व्यवस्था बनी है। ये यूनिपोल व बड़े-बड़े विशालकाय होल्डिंग कब किस समय किसकी जान ले ले, कुछ पता नहीं, इसलिए यह जानलेवा है। यूनीपोल कितनी गहराई में लगाए जाएंगे और इनकी ऊंचाई कितनी होगी। यह भी निर्धारित नहीं है। वह सब फायदा देखकर अपने हिसाब से यूनिपोल लगा रहे हैं।

रोड पर लगे यूनीपोल व होर्डिंग की लंबाई, चौड़ाई का कोई मानक नगर पालिका द्वारा बनाई गई विज्ञापन नियमावली में निर्धारित नहीं है। इसका फायदा उठाकर नजीबाबाद की कई फार्म लाखों रुपए का विज्ञापन लगाकर वारे-न्यारे करने में लगी है। उपरोक्त यूनिपोल के मालिक/ठेकेदार मनमाने ढंग से सड़क की चौड़ाई के बराबर बड़े बड़े होर्डिंग लगा देते हैं। वहीं किरतपुर में डिवाइडर पर लगे यूनीपोल के बीच कितनी दूरी होगी। यह भी निर्धारित नहीं है। क्षेत्र में 50 तो 30 मीटर की दूरी पर यूनीपोल लगा दिए गए हैं। क्षेत्र में बिना मानक के होडिंग व यूनिपोल लगे हैं जिसके चलते ठेकेदार बिना किसी मानक के यूनीपोल लगा रहे हैं जो आंधी बर्दाश्त करने में सक्षम नहीं हैं। आए दिन आंधी-तूफान आने से ये यूनिपोल व होल्डिंग पेड़ से पत्तों की तरह कट-फट कर गिर जाते हैं जिससे कभी बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्रीय प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए और उपरोक्त ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से लगाए गए सभी यूनीपोल व होल्डिंग को हटा देना चाहिए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat