Jaunpur News : शहीद राजेश की स्मृति में सांसद ने प्रतिमा का किया अनावरण

Jaunpur News : शहीद राजेश की स्मृति में सांसद ने प्रतिमा का किया अनावरण

अरविन्द यादव एडवोकेट
मीरगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के करियांव गांव के शहीद राजेश बिन्द की स्मृति में प्रतिमा का अनावरण भदोही के सांसद रमेश चंद्र बिन्द व भोलानाथ सरोज ने संयुक्त रूप से किया। इस शिलान्यास कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों समेत आस पास गाँवो के सैकड़ों ग्रामीणों ने शहीद की प्रतिमा अनावरण में सहभागी बने।

क्षेत्र के सभ्रांत लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए शहीद की स्मृति में भविष्य में शहीद के जन्म दिवस एवं शहीद दिवस पर प्रतिवर्ष भव्य कार्यक्रम का आयोजन करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. रमेशचंद बिन्द एव विशिष्ट अतिथि मछलीशहर के सांसद भोलानाथ सरोज ने शहीद के जीवन पर प्रकाश डाला। सांसद ने कहा कि जिस जज्बे से यह लाल देश की सेवा करते हुए शहीद हुआ उसको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके माता पिता को भी मैं दिल से नमन करता हूँ। वहीं भदोही के सांसद डा. रमेश चंद्र बिन्द ने निषाद समाज को संबोधित करते हुए कहा कि किसी सरकार के प्रलोभन में न फंसे। निषाद समाज के लोग एकजूट होकर अपनी ताकत का एहसास करायें। गौरतलब है कि करियांव गांव के राजेश बिन्द 24 मई 2018 को छतीसगढ़ के सुकमा जिले में 206 कोबरा बटालियन पर हुए नक्सलियों के हमले में शहीद हो गए थे। गांव में पूूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके शव को लाया गया था। शहीद राजेश कुमार गांव के हर सदस्य के दिलों में आज भी बसे हुए हैैं और उनकी स्मृति में प्रतिमा का अनावरण उनकी यादों को जिंदा रखने के लिए महत्पूर्ण प्रयास किए जा रहा है।

इसके पहले मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने फीता काटकर प्रतिमा अनावरण किया। समाजसेवी जज सिंह अन्ना, राजेश सिंह, कृष्णकांत दुबे सहित अन्य लोगो ने शहीद राजेश के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। और शहिद राजेश बिन्द के प्रतिमा का अनावरण किया। इसके पश्चात मंच पर उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्या बिन्द एव कुशल संचालन राजेन्द्र कुमार ने किया। इस मौके पर सरिता बिंद, दीपक बिन्द, दूधनाथ निषाद, राजेंद्र प्रसाद सिंह, देवेन्द्र सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य व भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat