HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : झांसी में जुटे प्रदेश के 42 जिलों के व्यापारी...

JAUNPUR NEWS : झांसी में जुटे प्रदेश के 42 जिलों के व्यापारी बंधु: आशीष गुप्ता

JAUNPUR NEWS : झांसी में जुटे प्रदेश के 42 जिलों के व्यापारी बंधु: आशीष गुप्ता

अब संघर्ष की रणनीति बनाने की है जरूरत: प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष
जौनपुर। उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मण्डल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक झांसी में हुई जहां प्रदेश के 42 जिलों से आये प्रान्तीय पदाधिकारियों ने संगठन के कार्यों की समीक्षा करते हुये व्यापारी समस्याओं पर मंथन हुआ। उक्त बैठक में शामिल होकर वापस लौटे प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि अध्यक्षता करते हुए प्रदेश युवा अध्यक्ष जितेन्द्र सोनी ने कहा कि संगठन के प्रदेश पदाधिकारी सुस्ती दिखा रहे हैं जो संगठन हित में नहीं है।

पदाधिकारियों से अपील है कि सभी पदाधिकारी तहसील स्तर पर दौरा कर आपसी सामंजस्य बनाकर तहसील स्तर पर टीम गठित कर करें। साथ ही बढ़ते ऑनलाइन कारोबार से चौपट हो रहे व्यापार, बढ़ते टोल टैक्स, जलकल विभाग की नोटिस, बिजली कटौती, सीलिंग,जीएसटी की कार्रवाई से व्यापारी बहुत परेशान है जिसके लिए संघर्ष की रणनीति बनाने की जरूरत है। इसी क्रम में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने वरिष्ठ व्यापारियों को व्यापारी पेंशन देने और व्यापारियों को विधान परिषद में भी अवसर देने की कार्य योजना बनाने पर मांग किया। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री योगेंद्र सिंह एवं संत मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।

दूसरे सत्र में प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर, महामंत्री डॉ दिलीप सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामतीर्थ सिंघल पूर्व मेयर झांसी ने व्यापारी जगत के भीष्म पितामह श्याम बिहारी मिश्र व भामा शाह के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके बैठक का शुभारम्भ किया। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा ने कहा कि जिस संगठन में युवा शक्ति काम करती है, वह संगठन सदैव ऊर्जावान रहता है। उन्होंने पदाधिकारियों से संगठन हित में कार्य करने का आह्वान करते हुये कहा कि 23 जुलाई को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लखनऊ में होने जा रही है जिसमें व्यापारिक समस्याओं एवं उनके निराकरण के लिये रणनीति तैयार की जायेगी।

बैठक में राजू छावड़ा कोषाध्यक्ष गाजियाबाद, अकरम गाजी वरिष्ठ उपाध्यक्ष मेरठ, आशीष गुप्ता जौनपुर, राजेंद्र मौर्य देवरिया, मनीष त्रिपाठी कानपुर, मोहम्मद अनीस रायबरेली, गणेश वार्ष्णेय एटा, अरुण राय, सुरेश साहू झांसी, आलोक जैन मयूर ललितपुर सहित लगभग 45 जिलों से सैकड़ों प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में झांसी जिलाध्यक्ष उमेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष बृज बिहारी सोनी, महिला महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता, महिला जिला महामंत्री उषा सेन, युवा जिला चेयरमैन प्रदीप त्रिपाठी, युवा जिलाध्यक्ष आदर्श गुप्ता, युवा महानगर अध्यक्ष मनोज रेजा, अनुज मुडिया, पुनीत अग्रवाल, नितिन सरावगी, जयकिशन प्रेमानी, अनूप सहगल, जगदीश बजाज, नरेश गुप्ता, अतुल किलपन, अरविन्द तिवारी, हर्षित अग्रवाल, मोनू साहू, अनिल कुशवाहा, उमर सिद्दीकी, जयदीप सोनी, अनूप जैन, बलवीर कुशवाहा, अशोक अग्रवाल, राकेश निगम, अनुपम शुक्ला, नरेंद्र शिवहरे, राकेश शर्मा, काजू महाराज, प्रभात सोनी, राजेंद्र शर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read