HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : ईंट भट्ठों पर काम करने वाले बच्चों को भी...

JAUNPUR NEWS : ईंट भट्ठों पर काम करने वाले बच्चों को भी दिलायें शिक्षा का अधिकार: डा. पटेल

JAUNPUR NEWS : ईंट भट्ठों पर काम करने वाले बच्चों को भी दिलायें शिक्षा का अधिकार: डा. पटेल

प्रा.वि. कुल्हनामऊ खास व कम्पोजिट वि. अलीगंज में दर्जनों बच्चों का बीएसए ने किया नामांकन
सिकरारा, जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने गुरुवार को प्राथमिक विद्यालय कुल्हनामऊ खास व कंपोजिट विद्यालय अलीगंज का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद स्कूल के बाद वे सीधे गांव मे पहुंचे जहां ईंट भट्ठों पर झारखंड से आकर कामगारों के अस्थाई आवास पर जाकर दो दर्जन बच्चों का नामांकन उनकी आयु संगत कक्षाओं में कराया। साथ ही कहा कि सभी छह से 14 वर्ष के बच्चों को उनका शिक्षा अधिकार दिलाना हमारा नैतिक और संविधानिक दायित्व है।

इसी क्रम में उन्होंने कुल्हनामऊ नोना बस्ती में घर-घर जाकर अभिभावकों को प्रतिदिन स्कूल भेजने और विद्यालय में नामांकन कराने हेतु प्रेरित किया। साथ ही स्वयं बच्चों का नामांकन करते हुए उनको बिस्किट—टाफी भी दिया। इसके बाद कम्पोजिट विद्यालय अलीगंज में आधा दर्जन बच्चों का नामांकन करते हुए उन्होंने पौधरोपण किया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी आनन्द प्रकाश सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व एआरपी सुशील उपाध्याय, अनुपम कुमार, शैलेश चतुर्वेदी, सुरेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, शिक्षक संकुल सदस्य अनंत प्रसाद, सरिता चौरसिया, शिक्षक राजेंद्र प्रजापति, संतोष मिश्रा, बिंदु देवी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

इसके पहले उपरोक्त जगहों पर पहुंचने पर प्रीति राय, सिंदुजा, नीलम, विभा, अर्चना ने संयुक्त रूप से स्वागत किया। साथ ही प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह व सुशील उपाध्याय ने बीएसए को स्मृति चिह्न भेंट किया। अन्त में गीता सिंह ने सभ के प्रति आभार ज्ञापित किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read