Jaunpur News : श्रीराम के जीवन में तीन नारियां आयीं: रेखा जी रामायणी
Jaunpur News : श्रीराम के जीवन में तीन नारियां आयीं: रेखा जी रामायणी
ताड़का का मरण, अहिल्या का तरण व सीता जी का किया वरण
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। संस्कार भारती द्वारा हनुमान गढ़ी स्थित लक्ष्मी नारायण वाटिका में आयोजित रामकथा में मानस मणि रेखा रामायणी ने कथा में कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र के जीवन में तीन नारियां आयी ताड़का, अहिल्या और सीता राम ने ताड़का का मरण अहिल्या का तरण और सीता का वरण किया। यह उद्गार मानस मणि रेखा रामायणी ने आयोजित सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस दीप प्रज्ज्वलन में कहा।
इसके पहले संस्कार भारती के संरक्षक संजय अग्रहरी, प्रधान सुभाष चंद्र यादव, अजेंद्र अग्रहरि, हनुमान प्रसाद, श्रवण अग्रहरि, अमित जायसवाल, प्रवीण बरनवाल ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभाम्भ किया। मानस मर्मज्ञ क्रांतिकारी विचारधारा से ओत-प्रोत अखिलेशमणि शाडिंल्य के कथा से श्रोतागण भाव-विभोर हो उठे। कवियों द्वारा नारी के 8 अवगुण बताए गए हैं। कथा वाचक ने उन 8 अवगुणों को गुण में बदल दिया जिससे पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
इस अवसर पर राम अवतार अग्रहरि, पवन तनय अग्रहरि, अश्विनी अग्रहरि, राजकुमार कसेरा, रिंकी कसेरा, कुसुम जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री वीरेंद्र यादव ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।