HomeJaunpurJaunpur News : कच्चा मकान ढहने से तीन लोग घायल, टला बड़ा...

Jaunpur News : कच्चा मकान ढहने से तीन लोग घायल, टला बड़ा हादसा

Jaunpur News : कच्चा मकान ढहने से तीन लोग घायल, टला बड़ा हादसा

अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत छातीडीह में बुधवार की रात्रि अचानक कच्चे मकान का ऊपरी हिस्सा गिरने से अंदर सो रही दो महिलाओं सहित एक बच्ची हुई घायल टला बड़ा हादसा। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत छातीडीह निवासी धर्मराज बिंद पुत्र गनपत बिंद के कच्चे पुश्तैनी मकान में बुधवार की रात्रि में उनकी दो बहुएँ अपने बच्चों के साथ खाना खाने के पश्चात सोये हुए थे। रात्रि लगभग 11 बजे मकान का ऊपरी हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया जिसमें शीला देवी पत्नी शैलेंद्र बिंद 35 वर्ष पिंका पत्नी वीरेंद्र बिंद 30 वर्ष तथा शिवानी पुत्री शैलेंद्र बिंद उम्र 10 वर्ष घायल हो गई।

शेष बच्चे बाल बाल बच गए खबर लगते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गए तथा राहत कार्य में जुट गए। वहीं एक बड़ा हादसा भी चल गया मकान के गिरने से धर्मराज के घर गृहस्थी का सामान भी दबकर नष्ट हो गया। इस प्रकार से अचानक मकान ढह जाने से बेघर हुए धर्मराज बिंद के समक्ष अनेक समस्याएं उत्पन्न हो गई है उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read