Jaunpur News: थानों पर दौड़ने की झंझट खत्म, जानिए क्या हुआ ऐसा…
जौनपुर। जिले में अपराध से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के लिए पीड़ितों को अब थानों पर दौड़ने की झंझट नहीं है। वजह कि पुलिस अधीक्षक डाॅ. अजयपाल शर्मा ने अपराध व अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए नई पहल की है। इसके तहत सुबह जनता दर्शन के समय एसपी सभी थानाध्यक्ष को गूगल मीट से जोड़ रहे हैं, मौके पर शिकायतों के निस्तारण का निर्देश दे रहे हैं, जिससे कुछ मामले का त्वरित समाधान हो जा रहा है।गूगल मीट से सुनवाई पिछले 20 दिनों से अधिक समय से चल रही है। इसमें प्रतिदिन 35 से 40 शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जिसमें पांच से सात शिकायतों का रोजाना निबटारा हो रहा है। इसमें पारिवारिक विवाद, मारपीट के मामलों का समाधान तुरंत हो जा रहा है। अब तक करीब 700 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं। रोजाना एसपी सुबह 10 से 12 बजे तक जनता दर्शन में लोगों की फरियाद सुनते हैं। बानगी के तौर पर देखा जाए तो अभी तक जफराबाद थाना पर गूगल मीट से कुल 16 शिकायतों के निस्तारण का निर्देश मिला है। जिसमें 15 का निस्तारण कर दिया गया, एक अभी भी पेंडिंग में है।महराजगंज थाना में गूगल मीट से कुल 15 शिकायतों के निस्तारण का निर्देश मिला। खेतासराय में गूगल मीट से प्रतिदिन औसत एक या दो शिकायतों का निस्तारण हो रहा है। नेवढ़िया थाना में गूगल मीट से कुल चार शिकायतों का निर्देश मिला था जिसमें तीन शिकायत का निस्तारण कर दिया गया है और बचे एक शिकायत को निस्तारण के लिए राजस्व टीम को सौंप दिया गया है। जनसुनवाई के दौरान सभी थानाध्यक्षों को गूगल मीट के माध्यम से जोड़ा जाता है। जिस क्षेत्र की शिकायत है वहां के थानाध्यक्ष को समाधान के निर्देश दिए जाते हैं। इससे फरियादियों को परेशान नहीं होना पड़ता। – डाॅ. अजयपाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।