Jaunpur News : क्षेत्राधिकारी आवास के सामने मृत पड़ा गाय का बछड़ा दे रहा बदबू
96367
Jaunpur News : क्षेत्राधिकारी आवास के सामने मृत पड़ा गाय का बछड़ा दे रहा बदबू
विनोद कुमार केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली परिसर व क्षेत्राधिकारी आवास के सामने पिछले तीन दिनों से गाय का बछड़ा मृत पड़ा हुआ है जिस कारण कीड़े मकोड़े उसको खा रहे है। ज्यादा दिन हो जाने से मृत पड़ा बछड़ा बदबू दे रही है जिससे राहगीर समेत आस पास के लोगों का रहना दुबर हो गया।
खास बात तो यह है कि क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा के ठीक आवास के सामने मृत पड़ा है गाय का बछड़ा। बाबजूद इसके भी अभी तक वहा से हटवाया नहीं गया। इसे विडंबना कहे या कुछ और बहरहाल कब और कैसे मृत पड़े बछड़े को हटवाया जायेगा, ये तो आने वाले दिनों में मालूम हो जायेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।