Jaunpur News : केराकत क्षेत्र में चोरों के आतंक से क्षेत्रवासी भयभीत
96373
Jaunpur News : केराकत क्षेत्र में चोरों के आतंक से क्षेत्रवासी भयभीत
लगातार हो रही चोरियो का खुलासा करने पुलिस असफल विनोद कुमार केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में चोरियो का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है आये दिन क्षेत्र में कही न कही चोरी की घटना देखने व सुनने को मिल ही जा रही लगातार हो रही चोरियो से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हैं। बता दें कि क्षेत्र के पतौरा गांव में बीती रात चोरों ने मशीन के कमरे का ताला तोड़कर मशीन में लगे मोटर (मोनोब्लाक) उखाड़कर चंपत हो गये पीड़ित थाने में तहरीर देकर न्याय गुहार लगाई है। गौरतलब हो कि सत्य नारायण शाम को मशीन बंद कर मशीन के पास अपने घर चले गये रोज की तरह सुबह मशीन पर आये तो मशीन के कमरे का ताला टूटा देख चोरी होने का अंदेशा हुआ तो अंदर जाके देखा तो मशीन का मोटर गायब देख पैरो तले से जमीन खिसक गई।
पीड़ित कोतवाली पहुंच तहरीर देकर प्रभारी निरीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। वहीं सरकी चौकी अंतर्गत सरकी बाजार के किनारे स्थित कपड़े की दुकान का शटर चाण कर चोरों ने 45 हजार मूल्य के समान पर हाथ साफ कर चंपत हो गाये। गौरतलब हो कि संदीप यादव कपड़े की दुकान कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मंगलवार की रात चोर दुकान का शटर चाण कर भीतर घुस गए और दुकान में रखा गंजी, लूंगी आदि कपड़े व इंवर्टर की बैटरी और दुकान में लगी सीसी टीवी कैमरे की हार्ड डिस्क उठा ले गए जिससे उनकी पहचान न हो सके। जाते समय चोरों ने सीसी टीवी कैमरे को तोड़ दिया दुकानदार अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। लगातार हो रही चोरियो से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। ऐसा लगता है कि केराकत क्षेत्र चोरों का आशियाना बनता दिख रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।