लम्बित मामलों के निस्तारण के लिये 21 को लगेगी विशेष लोक अदालत

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। सिविल जज सी०डि०/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व कार्यपालक अध्यक्ष उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला प्राधिकरण सुशील शशि के निर्देशन में एन०आई० एक्ट, 1881 की धारा-138 के अन्तर्गत लंबित मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 नवम्बर को होगा। वादकारीगण न्यायालय में आकर विशेष लोक अदालत में एन0आई0 एक्ट, 1881 की धारा 138 के मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराकर लोक अदालत का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।







