Jaunpur News : नारी शक्ति वन्दन को लेकर निकाली गयी रैली
विपिन तिवारी
गौराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कुकुहा मोड़ से बारी मोड़ तक नारी शक्ति वंदन के अन्तर्गत के विशाल रैली निकाली गई जहां अध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश सोनकर ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह सपना है कि हमारे देश की महिलाएं सशक्त हो और मजबूत हो तो हमारा देश की उनन्त की ओर अग्रसर होगा। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सोनिया गिरी ने कहा कि हमारे देश की महिलाएं हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर राजनीति का क्षेत्र हो या फिर सेना का क्षेत्र हो, खेल में भी महिलाएं देश का नाम रोशन कर रही हैं। अंत में गौराबादशाहपुर पंचायत अध्यक्ष ने आयीं समस्त महिलाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।