Jaunpur News : राधेरमण जायसवाल निर्विरोध चुने गये व्यापार मण्डल के अध्यक्ष

Jaunpur News : राधेरमण जायसवाल निर्विरोध चुने गये व्यापार मण्डल के अध्यक्ष

जौनपुर। उद्योग व्यापार मण्डल की चुनाव/चयन बैठक जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन की अध्यक्षता में हुई जहां उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश के साथ जौनपुर में भी चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। उसी कड़ी में जौनपुर का चुनाव आयोजित है जहां श्री टण्डन ने कहा कि नगर के सभी व्यापारी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। उपस्थित व्यापारियों ने 2020 से 2024 तक नगर अध्यक्ष का कार्यभार संभाल रहे नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल के कार्यों की प्रशंसा किया। इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष अरशद कुरैशी ने अध्यक्ष पद के लिए राधेरमण जायसवाल का नाम प्रस्तावित किया। जिला उपाध्यक्ष रवि श्रीवास्तव के साथ उपस्थित सभी व्यापारियों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। जिलाध्यक्ष ने नगर अध्यक्ष पद के लिए राधेरमण जायसवाल के नाम की घोषणा किया जिसके बाद उपस्थित व्यापारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को माल्यार्पण और बुकें देकर बधाई दिया। स्वीकृति उद्बोधन में राधेरमण जायसवाल ने कहा कि पिछले अनुभव को देखते हुए नई टीम का गठन जल्द ही किया जाएगा तथा व्यापारी समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए व्यापारियों को एकजुट करने का प्रत्येक प्रयास किया जाएगा। नगर महामंत्री के पद पर नगर अध्यक्ष ने महामंत्री उत्तरी मनोज साहू, महामंत्री दक्षिणी मुन्ना लाल अग्रहरि और नगर कोषाध्यक्ष पर अनिल वर्मा का नाम की घोषणा किया। सभा में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष अग्रहरि ने पूरे प्रदेश में हो रहे चुनाव के नियम के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। साथ ही नई टीम को बधाई देते हुए अपना पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। प्रदेश मंत्री महेन्द्र सोनकर और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा आशीष गुप्ता ने व्यापारियों को एक—दूसरे के लिए सहयोग करने के लिए तत्पर रहने के लिए कहा और नई टीम को माल्यार्पण कर बधाई दिया। सभा को जिला संरक्षक राजदेव यादव, छब्बू लाल सोनकर, अरुण त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंघानिया, श्याम चंद्र अग्रहरी, संजीव यादव, रामकुमार साहू, विमल भोजवाल, सुरेंद्र प्रधान आदि वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। बैठक में अमर जौहरी, राकेश जायसवाल, संतोष साहू, संदीप पाण्डेय, सरदार रंजीत सिंह, शिव कुमार साहू, संजय जाण्डवानी, हफीज शाह, विजय अग्रहरी, यशवंत साहू, नीरज शाह, हेमंत जायसवाल, गुलजारी लाल गुप्ता, रत्नेश सिंह, रोशी सोनकर बॉबी, डीके अग्रहरि, अरविंद जायसवाल, अभिषेक सेठ, अमितोष गुप्ता, अज्जू अग्रहरि, अजय देवा, संतोष अग्रहरि, मुन्ना मौर्य सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे। संचालन जिला युवा अध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने किया। अन्त में जिला महामंत्री रामकुमार साहू ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent