करंजाकला गोलीकाण्ड में पुलिस ने 5 आरोपी को किया गिरफ्तार

तेजस टूडे सं.
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के करंजाकला बाजार में बीते बुधवार रात हुये गोलीकांड की जांच में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से अहम सुराग मिले हैं जिसमें पुलिस ने पाँच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि बबरखा निवासी विपिन यादव उर्फ मंखचू पर थार और स्कॉर्पियो सवार लोगों ने 5 से 5 राउंड फायरिंग की थी। इसमें एक गोली विपिन के सीने में लगी जबकि उसके 16 वर्षीय भाई के लड़के अंश के पैर में गोली लगी। दोनों को उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिये बीएचयू रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मामले के खुलासे के लिये पुलिस अधीक्षक ने 3 टीमों का गठन किया है। एसपी ग्रामीण आतिश सिंह ने वीडियो जारी करके बताया कि दोनों पक्षों के वाहन आमने-सामने आने के बाद कहासुनी हुई थी। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर फायरिंग की गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश देकर 5 आरोपी अंकित पाल पुत्र महेन्द्र पाल निवासी खजुरा, करिया यादव पुत्र सभाजीत यादव निवासी खजुरा, रंजीत प्रजापति पुत्र फूलचन्द प्रजापति निवासी खजुरा, धीरज यादव पुत्र विजेन्द्र यादव निवासी आदमपुर मझौरा, मोनू यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव निवासी बरैया काजी हैं। सभी को विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया गया। साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस दबिश दे रही है।







