Jaunpur News : नगर पंचायत की कूड़ा गाड़ी से खाद्य पदार्थ वितरित पर आक्रोश

Jaunpur News : नगर पंचायत की कूड़ा गाड़ी से खाद्य पदार्थ वितरित पर आक्रोश

मूर्ति विसर्जन स्थल पर नगर पंचायत ने इक्सपायरी डेट का वितरित कराया पेय पदार्थ
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत द्वारा कूड़ा गाड़ी से मूर्ति विसर्जन स्थल पर पेय पदार्थ भेजने से महासमिति और हिंदू समाज के लोगों ने कड़ा एतराज जताया है। महासमिति के पदाधिकारियों द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि नगर की सभी मूर्तियों का विसर्जन कोरमलपुर गांव के पास स्थित एक तालाब में होना था। नगर पंचायत द्वारा इस मौके पर सभी भक्तजनों के लिए निशुल्क पेय पदार्थ की व्यवस्था की गई थी।

लेकिन जब पेय पदार्थ नगर पंचायत की कूड़ा गाड़ी से मौके पर लाया गया तो लोग भड़क उठे और कहने लगे हैं जिस गाड़ी को छूने के बाद पहले लोग नहाते हैं, फिर अन्य काम करते हैं, उसी से पेय पदार्थ भेज करके नगर पंचायत ने बेहद खराब काम किया है। लोगों ने यह भी कहा कि उक्त पेय पदार्थ “माजा”(आम का पन्ना) उसी दिन एक्सपायर हो रहा है जिस दिन उसे पिलाने के लिए भक्तों के पास भेजा गया। हालांकि नगर पंचायत ने मूर्ति विसर्जन के लिए क्रेन और गोताखोरों की अच्छी व्यवस्था भी कर रखी थी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।