JAUNPUR NEWS : हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का हुआ आयोजन

JAUNPUR NEWS : हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुख्य अतिथि रहीं ब्लॉक प्रमुख बदामा देवी
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड परिसर में शुक्रवार को हमारा आंगन, हमारे बच्चे “कार्यशाला का आयोजन हुआ जहां मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बदामा देवी पत्नी बेदी राम विधायक जखनिया एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल, जिला शिक्षा शिक्षण संस्थान की प्राचार्य डॉ सच्चिदानंद यादव, खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह, विधायक प्रतिनिधि जखनिया राजीव सिंह तथा कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों के नोडल शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके ब्लॉक प्रमुख बदामा देवी पत्नी बेदी राम विधायक जखनिया ने किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि पूर्व प्राथमिक कक्षाएं प्राथमिक कक्षा में छात्रों हेतु बेहतर नींव का काम करती है। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि हमारी पूर्व प्राथमिक कक्षाएं जो आंगनबाड़ी केंद्रों में चल रही हैं, वह अच्छे से संचालित हो रही हैं तथा प्राथमिक कक्षाओं के अध्यापक उनको सहयोग प्रदान कर रहे हैं। एक अच्छे समाज के निर्माण में शिक्षा की महती भूमिका है।

वहीं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ सच्चिदानंद यादव ने कहा कि कायाकल्पित विद्यालय होने से छात्रों की उपस्थिति और शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ा है। खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह पटेल ने पूर्व प्राथमिक कक्षाओं की महत्ता पर बल देते हुये सरकार की इस योजना की प्रशंसा किया जिससे बच्चे प्राथमिक कक्षाओं के लिए तैयार होकर आते हैं और उनके अधिगम में अभिवृद्धि होती है।
इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में अच्छा कार्य करने वाली दो कोलोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकत्री क्रमश: केंद्र कनवानी, असबरनपुर, जगापुर जरहिला, महिमापुर, पूरेंव, नाहर पट्टी तथा बेहतर उपस्थिति वाले आंगनबाड़ी केंद्रों के 5 बच्चों को सम्मानित किया गया। वहीं न्याय पंचायत असबरनपुर, जरहिला कला, कनवानी प्रदर्शनी के माध्यम से शिक्षक और शिक्षकों ने अपने द्वारा लाई गई तमाम शिक्षण सामग्रियों के माध्यम से अधिकारियों को अवगत कराया।

इस अवसर पर एआरपी गिरीश सिंह, देवेंद्र दुबे एआरपी, एआरपी राय साहब शर्मा, अनिल गुप्ता, असबरनपुर न्याय पंचायत मोहम्मद इमरान प्रधानाध्यापक, जरहिला न्याय पंचायत से प्रेमशंकर प्रधानाध्यापक, राकेश पाठक संकुल प्रभारी, नीतू यादव, सुरेश पाल प्रधानाध्यापक, शोभनाथ यादव, मुन्नी देवी, संगीता सिंह, मनीषा श्रीवास्तव, संध्या मेहरा, प्रीति कुशवाहा, दीप्ति कुशवाहा, दीपक सिंह समाजसेवी, अवकाश यादव, दिलीप कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला