दिव्यांग बच्चों को बांटे गये सहायक उपकरण

दिव्यांग बच्चों को बांटे गये सहायक उपकरण

जीपी वर्मा
बाराबंकी। राजकीय इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों का उपस्कर एवं उपकरण वितरण समारोह राज्य मंत्री सतीश चंद शर्मा की उपस्थिति में आयोजित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडे ने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए एलिम्को के सहयोग से बच्चों को उपकरण वितरित किया जा रहा है। मूक बधिर छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना पर प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम सभी के आकर्षण का केंद्र रहा।

राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद विभाग ने कहा कि प्रदेश में सरकार से पूर्व इनको विकलांग कहा जाता था किंतु भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकलांग शब्द हटाकर दिव्यांग शब्द दिया, जिससे इनको भी अपने मान सम्मान की अनुभूति हो सके। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग में दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा में जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयास की भूरि भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि द्वारा एम आर किट, ब्रेल किट, स्मार्ट केन, ब्रेसलेट, सीपी चेयर, ट्राई साइकिल, रो लेटर, बैसाखी, कैलिपर, हेयरिंग एंड बैट्री सहित कुल 596 बच्चों को उनकी आवश्यकता अनुसार उपकरण और उपस्कर वितरित किया गया।

इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी चंद्रेश त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी सुषमा सेंगर, सतीश त्रिपाठी, सुशील कुमार कनौजिया, जैनेंद्र कुमार गुप्ता, प्रमोद उपाध्याय, संजय राय, मनीराम, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी मनोज कुमार त्रिपाठी, जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन डॉक्टर पीयूष श्रीवास्तव, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री अरुण कुमार वर्मा, ओम सिंह, नीरज मिश्र, राज नारायण सहित अभिभावक और बच्चे उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला