JAUNPUR NEWS : लायंस क्लब गोमती एवं यूपीएमएसआरए ने डा. एचडी सिंह का किया सम्मान

JAUNPUR NEWS : लायंस क्लब गोमती एवं यूपीएमएसआरए ने डा. एचडी सिंह का किया सम्मान

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। नेशनल आईएमई द्वारा डॉ एचडी सिंह को प्रयागराज में सम्मानित किए जाने की सूचना पर जनपद के सभी दवा प्रतिनिधियों एवं उनसे जुड़े सभी लोगों में हर्ष का माहौल है। डा. सिंह के जौनपुर आगमन पर जिले की प्रमुख सामाजिक संगठन लायंस क्लब गोमती एवं दवा प्रतिनिधियों की संस्था यूपीएमएसआरए ने डा. एच.डी. सिंह का स्वागत किया। अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए लायंस क्लब गोमती जौनपुर के अध्यक्ष देवेश गुप्ता ने डा. सिंह के विभिन्न सामाजिक कार्यों के विषय में विस्तार से चर्चा किया।

साथ ही कहा कि हृदय रोगों एवं डायबिटीज के प्रति जागरूकता के लिए डा. सिंह सदैव समाज में अपना योगदान देते आए हैं। यूपीएमएसआरए जौनपुर के अध्यक्ष मनोज सिंह ने डा. सिंह के इस उपलब्धि को जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। वरिष्ठ सदस्य बलवंत सिंह, राजेश रावत, अजय चौरसिया, अतुल पाठक, मधुकर आदि ने डा. सिंह का माल्यार्पण करके स्वागत किया।

डॉ सिंह ने अपने संबोधन में सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर पूरे जिले में डायबिटीज और हृदय रोगों के प्रति समाज में जागरूकता लाने के लिए आगे आयें। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी को पूरे जिले में डायबिटीज के प्रति एक सघन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिसके तहत जिले के विभिन्न तहसीलों एवं नगर के विभिन्न स्थानों में डायबिटीज चेकअप कैंप लगाए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने आए हुए सभी दवा प्रतिनिधियों एवं लायंस क्लब के सदस्यों का आह्वान किया।

अभिनंदन समारोह में हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. रोबिन सिंह ने बताया कि जिले के किसी भी डॉक्टर को पहली बार नेशनल संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में सुधीर सिंह, ओपी मौर्या, राहुल दुबे, अमित रंजन, राघवेंद्र सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कृष्णा हार्ट केयर इनफर्टिलिटी एवं ट्रामा सेंटर की निदेशक डा. मधु शारदा ने आए हुए सभी लोगों का स्वागत किया। अंत में गगनेंद्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला