Jaunpur News : विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष का उन्मुखीकरण कार्यक्रम
तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। खण्ड शिक्षा अधिकारी सुजानगंज अरविंद पांडेय की अध्यक्षता में स्थानीय ब्लाक के सभी प्रधानाध्यापक एवं सभी विद्यालय के प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष का उन्मुखीकरण बीआरसी सुजानगंज पर किया गया। इसके अन्तर्गत प्रभाकर शुक्ल ने विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, कार्यकाल विद्यालय प्रबन्ध समिति के अधिकार, उत्तरदायित्व एवं कर्तव्य को डीबीटी के संबंध में विस्तार से प्रकाश डाला। एआरपी अभिनव मिश्र ने तनाव को कैसे दूर करें, बहुत ही सुंदर ढंग से बताया। एआरपी विवेक सिंह ने छात्रों को कैसे निपुण बनाया जाय, इस पर प्रकाश डाला। अंत में खण्ड शिक्षा अधिकारी सुजानगंज ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन चंदन सिंह ने किया। इस अवसर पर अजय सिंह (अध्यक्ष), चंद्र प्रकाश तिवारी (अध्यक्ष), प्रमोद सिंह, अतुल सिंह, सत्य प्रकाश मिश्र, लाल रत्नाकर उपाध्याय, शेर बहादुर मौर्य, राजीवमनी त्रिपाठी, शैलेंद्रमणि त्रिपाठी, विनय मिश्र, किरन यादव, प्रज्ञा शुक्ला, सविता सिंह सहित विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।