JAUNPUR NEWS : एनसीपी नेता कांग्रेस में हुये शामिल

JAUNPUR NEWS : एनसीपी नेता कांग्रेस में हुये शामिल

जमुआ में आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष ने की घोषणा
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। एनसीपी से मल्हनी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे मुम्बई हाईकोर्ट के अधिवक्ता सतीश उपाध्याय अपने समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल हो गए। सोमवार को उनके पैतृक गांव जमुआ में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ राकेश उपाध्याय ने इसकी घोषणा की। साथ ही कहा कि डॉ उपाध्याय जैसे बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों का पार्टी में महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा से समाज के ऐसे लोगों को प्रश्रय देती रही है।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का कर्नाटक जैसा हश्र होगा और कांग्रेस समान विचारधारा वाले संगठनों के साथ तालमेल कर मजबूती से खड़ी होगी।
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने पर एडवोकेट सतीश उपाध्याय ने कहा कि पार्टी में उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, वे उसका पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। देश को बर्बादी से बचाना है तो कांग्रेस के हाथों सत्ता की चाबी सौपनी होगी।

उनके साथ कांग्रेस में शामिल होने वालों में पूर्व प्रधान व एनसीपी के पूर्व उपाध्यक्ष हरी लाल यादव प्रमुख रहे। कार्यक्रम में पूर्व सचिव संतोष मिश्रा, शशिभूषण मिश्र, विनय शुक्ला, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रमेश मिश्र, कमलेश दूबे, राजमणि उपाध्याय, ऋषभ उपाध्याय सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला