JAUNPUR NEWS : विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

JAUNPUR NEWS : विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मृतका की 3 साल पहले हुई थी शादी
विवेक सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र खरचलपुर गांव में सोमवार को विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विवाहिता के ससुराल ने मौत को आत्महत्या बताया। वहीं विवाहिता के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कारवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना क्षेत्र के ताला गाँव निवासी मुन्ना यादव अपने लड़की की शादी 3 साल पहले जाफराबाद थाना क्षेत्र के खरचलपुर गांव निवासी शिवकुमार यादव पुत्र रामधनी यादव के साथ हुई थी। शिवकुमार फूलपुर में किसी कंपनी में काम करता है। उनकी पत्नी अपने गांव में सास सुसर व जेठ जेठानी के साथ रहती थी। मृतक के सास ससुर ने आत्महत्या करने की बात कही है। वहीं मृतका के परिजन पहुंचकर हत्या का आरोप लगाने लगे। ससुराल पक्ष का कहना था कि सोनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। वाद-विवाद के बीच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं दूसरी ओर क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप गुप्ता ने बताया कि मुझे सूचना मिली कि मृतका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभी तक मायके वालों की तरफ से कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर के आधार पर कार्यवाई की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला