JAUNPUR NEWS : निपुण भारत मिशन में डायट परिसर में किये गये विभिन्न कार्यक्रम

JAUNPUR NEWS : निपुण भारत मिशन में डायट परिसर में किये गये विभिन्न कार्यक्रम

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर डायट में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत जनभागीदारी कार्यक्रम का आयोजन विस्तृत रूप से किया जा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रशिक्षुओं ने पौधरोपण, रंगोली प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य राकेश सिंह ने स्वयं पौध लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत किया। इसे बाद प्रशिक्षुओं द्वारा बनाई गई रंगोली का अवलोकन करते हुए प्रशिक्षुओं के उज्जवल भविष्य की कामना किया।

इसी क्रम में प्राचार्य ने पर्यावरण संरक्षण का शपथ समस्त प्रवक्ता व प्रशिक्षुओं को दिलाकर पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए समस्त प्रशिक्षु व समस्त जन से करते हुये कहा कि पर्यावरण संरक्षण दिवस प्रतिदिन मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी प्रशिक्षु, प्रवक्ता, शिक्षा अधिकारी, कर्मचारी से पुस्तक दान करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा पुस्तक दान देने वाले को हृदय से विशेष धन्यवाद दिया पुस्तक दान देने वाले पंकज सिंह एआरपी सुइथाकला 51 पुस्तक, वीरेंद्र सिंह सहायक अध्यापक कोहड़ा सुइथाकला कला 55 पुस्तक, पारसनाथ यादव प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय, सुइथाकला 90 पुस्तक, राजेश वैश्य खंड शिक्षा अधिकारी सुइथाकला द्वारा 55 पुस्तक, शशांक सिंह खंड शिक्षा अधिकारी बरसठी द्वारा 55 पुस्तक तथा डाइट के सहायक अध्यापक उदय नारायण सिंह यादव ने एक रामचरितमानस देकर अपने जीवन को कृतार्थ किया।

वरिष्ठ प्रवक्ता मनीष सिंह ने संतुलित पर्यावरण स्थापित करने की बात कहते हुये कहा कि पौधरोपण से ही यह संभव है। अधिक से अधिक पेड़ लगाने पर विशेष बल दिया। प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता रवींद्र नाथ यादव ने “प्रकृति की ओर लौटो” सिद्धांत तथा प्रशिक्षुओं को संकल्प दिलाया। विश्व पर्यावरण कार्यक्रम प्रभारी अमित यादव ने सभी को अपने जन्मदिन या यादगार पल पर एक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल प्रवक्ता डा. अश्वनी पांडेय, विनय यादव, नीरजमणि तिवारी तथा राजकुमार ने किया।

परिणाम की घोषणा उप शिक्षा निदेशक डॉ राकेश सिंह ने किया जिसमें प्रथम स्थान प्रगति सिंह टीम, द्वितीय स्थान शिवानी सिंह की टीम तथा तृतीय स्थान जया सिंह की टीम ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में समस्त प्रवक्तागण, ह्यूमना के सदस्य, सभी पटल सहायक समस्त प्रशिक्षु, प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाहगंज प्रशांत मिश्रा, यूटा के जिलाध्यक्ष हेमंत सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला