HomeJaunpurJaunpur News:शहीदों ने अग्रेजों की गुलामी स्वीकार करने के बजाय फांसी के...

Jaunpur News:शहीदों ने अग्रेजों की गुलामी स्वीकार करने के बजाय फांसी के फंदे को चूमना किया स्वीकार: अजीत

Jaunpur News:शहीदों ने अग्रेजों की गुलामी स्वीकार करने के बजाय फांसी के फंदे को चूमना किया स्वीकार: अजीत
समाजसेवी ने गांधी पार्क में राष्ट्रीय ध्वज लगाने की उठायी मांग
एसडीएम से मिलकर पत्रक सौंपते हुये डोभी क्षेत्र के शूरवीरों की शहादत को कराया याद
केराकत, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बोडसर निवासी समाजसेवी अजीत सिंह सोमवार की सुबह उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी सुनील भारती से मिलकर पत्रक सौंपा। साथ ही चंदवक बाजार में स्थित गांधी पार्क में 101 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाने की मांग को उठाई। समाजसेवी श्री सिंह ने बताया कि डोभी क्षेत्र शहीदों का क्षेत्र है। 23 शूरवीरों ने अग्रेजों की गुलामी स्वीकार करने के बजाय फांसी के फंदे को चूमना स्वीकार किया। देश के आजादी के इतने दिनों बाद भी डोभी क्षेत्र में एक भी राष्ट्रीय ध्वज नहीं लगवाया गया। न शूरवीरों के नाम से पार्क सरोवर, शहीद पथ, शहीदी गेट, खेलकूद का मैदान आज तक सरकार द्वारा नहीं बनवाया गया और न ही जनप्रतिनिधियों द्वारा इस बात को शीर्ष नेतृव तक पहुंचाई गई। आजमगढ़—वाराणसी इंडो नेपाल मार्ग होने के नाते इस मार्ग से देश—विदेश के लोगों का आना—जाना लगा रहता है। जब लोग डोभी क्षेत्र से गुजरे तो राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए महसूस करें कि यह शहीदी क्षेत्र है। पत्रक देने वालों में रामेश्वर प्रसाद सिंह, अरविंद पाण्डेय, अमित सिंह, जयकेश भास्कर, लाल प्रकाश सिंह, सर्वेश चंद आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read