Jaunpur News:मड़ियाहूं पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
मड़ियाहूं, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं उमाशंकर सिंह के पर्यवेक्षण में धारा 303(2)/317(2) बी.एन.एस. थाना मडियाहूं से संबंधित वांछित अभियुक्त आनन्द यादव उर्फ नाटे पुत्र अमरनाथ यादव निवासी देवापार थाना मड़ियाहूं को गौशाला तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
साथ ही उसकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुआ जिसके बाद उसे चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 28 जुलाई को शान्ति देवी पत्नि स्व0 नन्द लाल यादव ग्राम निन्दुरपुर थाना मडियाहूं ने लिखित तहरीर दिया कि उसकी मोटरसाइकिल चोरारी नहर के पास से चोरी हो गयी है। इस पर धारा 303 (2) बी.एन.एस. के तहत मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस जांच में जुट गयी कि मिली सूचना के आधार पर उपरोक्त गिरफ्तारी कर ली गयी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र.नि. विनोद मिश्र के अलावा उ0नि0 लक्ष्मण सिंह, हे0का0 सूरज सोनकर व का0 पवन पाण्डेय शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












