तेज आंधी से गिरा होर्डिंग बोर्ड, स्कॉर्पियो में दबे तीन लोग
अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ। जनपद में सोमवार को मौसम उलटफेर के बीच तेज आंधी से इकाना स्टेडियम के बाहर लगा होर्डिंग बोर्ड गिर गया। होर्डिंग बोर्ड गिरने के दौरान एक बड़ा हादसा भी देखने को मिला है। होर्डिंग बोर्ड एक स्कॉर्पियो पर गिरा जिसमें 3 लोग बैठे हुए थे। इस होर्डिंग के नीचे दो से 3 लोग दब गये। इस दौरान दबे हुए लोग हाथ बाहर निकालकर मदद मांगते हुए नजर आ रहे थे।

इस मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य जारी कर दिया। वहीं पुलिस से क्रेन की मदद से स्कॉर्पियो को बाहर निकाला गया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताते चलें किजिस दौरान यह हादसा हुआ, उस वक्त लोग ईकाना स्टेडियम के बाहर मौसम का लुत्फ उठा रहे थे लेकिन जैसे ही यह हादसा हुआ लोगों में अफरा तफरी मच गयी। इसी दौरान मौके पर एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। फिलहाल घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।








