• Click here - to use the wp menu builder
Search
  • Jaunpur
  • Trending
  • Viral

JAUNPUR NEWS : कोटेदार संघ ने शासन को सौंपा ज्ञापन, कमीशन न बढ़ने पर 1 जनवरी से करेंगे हड़ताल

By
Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997
-
December 18, 2023
145

JAUNPUR NEWS : कोटेदार संघ ने शासन को सौंपा ज्ञापन, कमीशन न बढ़ने पर 1 जनवरी से करेंगे हड़ताल

संजय अस्थाना
जौनपुर। आल इंडियन फेयर प्राइस शाप डीलर्स फेडरेशन के जिलाध्यक्ष हरसू सिंह के नेतृत्व में कोटेदार संघ ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन प्राप्त किया। पत्रक के माध्यम से यह मांग की गई कि कोटेदार शासन के मंशानुरूप राशन वितरण करते है। साथ ही कोरोना कॉल में प्रधानमंत्री अन्न योजना व राष्ट्रीय खाद अधिनियम के तहत नि:शुल्क वितरण करते रहे। कोटेदार अपने व परिवार के जीवन की परवाह न करते हुए ई पाश मशीन से ईमानदारी के साथ वितरण किया जिसकी सराहना पूरे भारत में की गई जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार को प्रशस्ति पत्र भी दिया है। उत्तर प्रदेश के कोटेदारों को 90 प्रति कुंतल मिलता है जबकि अन्य प्रदेशों में जैसे हरियाणा, गोवा, केरल में 200, महाराष्ट्र में 150, राजस्थान में 125 रुपया तथा गुजरात में 20 हजार मानदेय दिया जाता है इसलिए उत्तर प्रदेश के कोटेदारों को भी अन्य प्रदेशों की भांति लाभांश देने की कृपा करे जिससे इस मंहगाई में कोटेदारों का भी भरण पोषण सुचारू रूप से हो सके। मांग पूरी न होने की स्थिति में आगामी एक जनवरी से देश के सभी कोटेदार सामूहिक रूप से वितरण बंद कर हड़ताल पर चले जायेंगे। ज्ञापन देने वालों में राजेश तिवारी प्रदेश अध्यक्ष, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष दयाशंकर निगम, पद्माकर उपाध्याय महासचिव, गुलाब अग्रहरी, पंकज सिंह, समीउल्लाह सहित तमाम कोटेदार उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • TAGS
  • JAUNPUR NEWS : कोटेदार संघ ने शासन को सौंपा ज्ञापन
  • JAUNPUR NEWS: Kotedar union submitted memorandum to the government
  • will go on strike from January 1 if the commission is not increased.
  • कमीशन न बढ़ने पर 1 जनवरी से करेंगे हड़ताल
Facebook
X
Pinterest
WhatsApp
    Previous articleJAUNPUR NEWS : तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
    Next articleJAUNPUR NEWS : स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने नपाप अध्यक्ष को ज्ञापित किया धन्यवाद
    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997

    RELATED ARTICLES

    Jaunpur News: इन्दिरा गांधी स्टेडियम में हुआ ‘आशीर्वाद का दीया’

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - September 18, 2026

    Jaunpur News: एक माह का सैद्धान्तिक एवं 3 माह का व्यवहारिक...

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - September 18, 2026

    Jaunpur News: घरेलू गैस की कालाबाजारी से उपभोक्ता परेशान, एजेंसी मालिक...

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - September 18, 2026
    ABOUT US
    आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।
    Contact us: [email protected]
    © Manage And Developed By Hash Innovision ( 8419065894 ) [email protected]