JAUNPUR NEWS : स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने नपाप अध्यक्ष को ज्ञापित किया धन्यवाद

JAUNPUR NEWS : स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने नपाप अध्यक्ष को ज्ञापित किया धन्यवाद

अजय पाण्डेय
जौनपुर। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन शाखा के नगर पालिका परिषद जौनपुर के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष मनोरमा मौर्य को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि संगठन के पदाधिकारियों द्वारा काफी दिनों से जो कर्मचारियों की मांग किया जा रहा था परन्तु आज तक उस पर कोई विचार पूर्व विभागीय अधिकारियों द्वारा नहीं किया गया परन्तु वर्तमान अध्यक्ष मनोरमा मौर्य व अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने संगठन के कर्मचारी कार्यालय की स्वीकृति प्रदान कर दिया। वर्तमान अध्यक्ष ने कर्मचारी की समस्या व पीड़ा को सुना और समझते हुए कर्मचारी कार्यालय की मांग पूरी करते हुए अधिशासी अधिकारी द्वारा अवर अभियंता से को स्थान चिन्हित कर नाप कराया। इससे कर्मचारी कार्यालय की नाप की सूचना मिलते ही कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गयी। उक्त अवसर पर तमाम कर्मचारी व पदाधिकारियों ने अध्यक्ष सहित उनके प्रतिनिधि डा. राम सूरत मौर्य एवं अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर संरक्षक विनोद सिंह, अध्यक्ष कमरुद्दीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल यादव, उपाध्यक्ष उमेश चौधरी, महामंत्री लखन, वरिष्ठ महामंत्री संजीव कुमार, उपाध्यक्ष रिजवान, दिलशाद, मुन्ना, प्रकाश सगीर, शाहिद, सलीम, वरिष्ठ पदाधिकारी संजय पाठक, तुफैल अहमद आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA