Jaunpur News : समोधपुर व खुटहन पहुंची मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस

Jaunpur News : समोधपुर व खुटहन पहुंची मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वाविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के निर्देश पर राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग द्वारा संचालित मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस आज गांधी स्मारक पीजी कालेज समोधपुर पहुंची जहां इसका स्वागत प्राचार्य प्रो. बी.के. निर्मल एवं कार्यक्रम समन्वयक डा. राकेश यादव ने किया।

स्वयंसेवकों एवं छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि 7 मार्च के चुनाव में आप सभी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें। इसके बाद स्वयंसेवकों ने जमौली दलित बस्ती में कार्यक्रम अधिकारी डा. इन्द्र बहादुर सिंह एवं डा. आलोक प्रताप सिंह के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकालकर घर-घर जाकर लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डा. रमेश चंद्र सिंह, डा. रणजीत पांडेय, डा. अरविंद सिंह, डा. लक्ष्मण सिंह, डा. अवधेश मिश्र, डा. वंदना तिवारी, डा. पंकज सिंह, डा. अविनाश वर्मा, डा. लालमणि प्रजापति, डा. संदीप सिंह, डा. सत्य प्रकाश सिंह, बिंद प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, गंगा प्रसाद सिंह, पंकज ध्रव, राजेश, शिवमंगल आदि उपस्थित रहे। तत्पश्चात मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस राज गौरव महाविद्यालय खुटहन पहुंची जहां इसका स्वागत डा. ओम प्रकाश यादव, राम प्रसाद शर्मा, शरद यादव, अखिलेश चंद्र यादव, डा. राजकेसर यादव ने किया। इसके बाद सभी छात्रों एवं स्वयंसेवकों के साथ खुटहन बाजार में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat