HomeJaunpurJaunpur News: आकर्षक पंजीयकों को पोर्टल पर प्रदर्शित करने के लिये अग्रेतर...

Jaunpur News: आकर्षक पंजीयकों को पोर्टल पर प्रदर्शित करने के लिये अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित

  • आकर्षक पंजीयकों को पोर्टल पर प्रदर्शित करने के लिये अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। वरिष्ठ सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) ने बताया कि परिवहन आयुक्त कार्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा प्रदेश के परिवहन कार्यालय में मोटर वाहनों को दिये जाने वाले अधिसूचित अति आकर्षक/आकर्षक/महत्वपूर्ण पंजीयन नम्बर के ऑनलाइन आरक्षण की व्यवस्था इस कार्यालय में पूर्व से लागू है। वर्तमान प्रचलित/चालू पंजीयन सीरिज यूपी62डीएफ (गैर परिवहन वाहन) पूर्व हो गयी है तथा नई पंजीयन सीरिज यूपी62डीएच (गैर परिवहन वाहन) प्रारम्भ की जानी है। उक्त के दृष्टिगत मुख्यालय के निर्देशानुसार कार्यालय के डी०वी०ए० अजीत यादव को आदेशित किया कि पूर्ण हुई पंजीयन सिरिज यूपी62डीएफ के अवशेष रह गये अधिसूचित आकर्षक पंजीयकों को विभागीय पोर्टल पर ब्लॉक करने तथा नई पंजीयन सीरिज यूपी62डीएच सीरिज के आकर्षक पंजीयकों को विभाग पोर्टल पर प्रदर्शित किये जाने की अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित करें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read