Jaunpur News: सूर्य उपासना व लोक आस्था के महापर्व पर हुआ महाप्रसाद वितरण

  • सूर्य उपासना व लोक आस्था के महापर्व पर हुआ महाप्रसाद वितरण

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। सूर्य उपासना व लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम मंगलवार राम जानकी मंदिर (बौलिया मंदिर) पर हुआ। लायन्स क्लब शाहगंज एवं लियो क्लब शाहगंज यंग स्टार के सभी सदस्यों को सफल बनाया। लियो क्लब शाहगंज यंग स्टार अध्यक्ष शुभम गुप्ता ने कहा कि आप सभी बड़ों और प्रत्येक सहभागी का आभार जताता हूं। साथ ही लियो सचिव कार्तिक अग्रहरी का विशेष आभार जिन्होंने प्रसाद पैकिंग में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और पूरे समर्पण के साथ कार्य किया। इस अवसर पर जोन चेयरपर्सन मनीष अग्रहरि, अरुण पांडेय, रविकांत जायसवाल, मनीष श्रीवास्तव, मनोज पांडेय, मनोज जायसवाल, रोमिल अग्रहरि सहित काफी संख्या में लायंस क्लब शाहगंज स्टार के पदाधिकारी, दीपक अग्रहरि, नवीन मोदनवाल सहित लियो क्लब शाहगंज़ यंग स्टार के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA