HomeJaunpurJaunpur News: रंगोली एवं दीये सजाओ प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखायी प्रतिभा

Jaunpur News: रंगोली एवं दीये सजाओ प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखायी प्रतिभा

  • रंगोली एवं दीये सजाओ प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखायी प्रतिभा

  • मां शारदा बालिका विद्यालय खानापट्टी में हुआ आयोजन, शिक्षकों ने बढ़ाया उत्साह

तेजस टूडे सं.
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के खानापट्टी स्थित मां शारदा बालिका विद्यालय में शनिवार को दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में रंगोली बनाओ एवं दीये सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। छात्राओं ने अपनी रचनात्मक सोच और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक रंगोली बनाई तथा रंग-बिरंगे रंगों और सजावटी सामग्रियों से दीयों को खूबसूरत रूप दिया।
विद्यालय की शिक्षिका कविता सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं की अलग-अलग टीमों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोली सजाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। रंगों के सुंदर संयोजन और पारंपरिक कलाकृतियों से सजी रंगोलियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं सजे-धजे दीयों ने दीपावली के उत्सव को और भी खास बना दिया।
इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य शरद सिंह सहित शिक्षकों ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही कहा कि इस तरह की रचनात्मक प्रतियोगिताओं से छात्राओं की प्रतिभा निखरती है और उनमें कला, सहयोग एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति रुचि विकसित होती है। सभी ने छात्राओं को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर श्रवण यादव, राहुल यादव, अंजनी उपाध्याय, जितेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, दीक्षा सिंह, अंकुर यादव सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Must Read