Jaunpur News: कर्मचारियों ने कुलसचिव से की समस्याओं के निराकरण की मांग

  • कर्मचारियों ने कुलसचिव से की समस्याओं के निराकरण की मांग

तेजस टूडे संं.
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने कुलसचिव से मुलाकात कर कर्मचारी समस्याओं और पदोन्नत के निस्तारण को लेकर मांग की। इस बारे में ज्ञापन भी सौंपा। देखा गया कि विश्वविद्यालय के कुलसचिव केस लाल से कर्मचारी नेता वारिंदर यादव के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मुलाकात किया। कर्मचारियों ने कुलसचिव से कहा कि एसीपी, ग्रेच्युटी वेतन विसंगति एवं पदोन्नति की समस्याएं हैं जिससे कर्मचारियों में असंतोष है। इसे विधि संगत कर्मचारियों को हित के ध्यान रखते हुए मामले का निस्तारण किया जाय जिससे कर्मचारियों का हित हो सके।

इस संबंध में कुलसचिव केस लाल से कर्मचारी नेता वरिंदर यादव, दिग्विजय सिंह, डॉ. दियजेंद्र उपाध्याय से कुलसचिव कार्यालय में बैठक कर वार्ता हुई। कुलसचिव ने उन्हें आश्वासन दिया कि शीघ्र ही समस्त प्रकरणों का उच्च अधिकारियों से विचार—विमर्श करने के बाद निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद कर्मचारी लौट गए। उनके साथ काफी संख्या में कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA