Jaunpur News : नारी शिक्षा चौपाल में महिला सशक्तिकरण व बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर दिया गया जोर
Jaunpur News : नारी शिक्षा चौपाल में महिला सशक्तिकरण व बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर दिया गया जोर
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ब्लाक शाहगंज द्वारा जेंडर इक्विटी के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय नारी शिक्षा चौपाल स्थान प्राथमिक विद्यालय गोरारी पर आयोजित हुआ जहां महिला सशक्तीकरण एवं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इस दौरान विधालय का वार्षिकोत्सव भी मनाया गया। अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय व सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/03/001-23.jpg)
बच्चों द्वारा बेहतरीन प्रस्तुति के लिए सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया। मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी शाहगंज राजीव यादव ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बालिका शिक्षा पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर बीईओ राजीव यादव ने कहा कि नारी शिक्षा चौपाल का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तीकरण व बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना है, जिससे वह समाज में निडरता के साथ आगे बढ़ें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं जयन्ती देवी ने उपस्थित महिलाओं को बेटा-बेटी में भेदभाव न करके दोनों को समान रुप से शिक्षित करने पर जोर दिया, ताकि बेटियों को आने वाले भविष्य की चुनौतियों के लिये तैयार किया जा सके।
संचालन प्रधानाध्यापिका शिवानी मौर्या ने किया। आभार नोडल संकुल वीरेन्द्र कुमार ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, प्रधान संदीप मौर्य, वसीम अहमद, अमरजीत, अशोक मौर्य, चन्द्रजीत मौर्य, साधना यादव, मंजू देवी, सुनिता प्रजापति, रीता यादव, रेनू गुप्ता, गजाला, सबा परवीन, पुष्पा सोनकर, नीलम मौर्य, अशोक सोनकर, अखिलेश यादव, बुद्धिराम, ओम प्रकाश, सुभाष यादव, राज सिंह, वीरेन्द्र यादव, ध्रुवेन्द्र प्रताप सहित शिक्षिकाएं, अभिभावक, क्षेत्रवासी आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/02/ADD-Durga-City-Hospital-And-Trauma-Center-With-Neuro-ICU-And-Critical-Care-Naiganj-Prayagraj-Main-Road-Jaunpur-222002-Mo.-9519842524-96210822524-9651442524-9918777964-09-Feb-2022.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/02/ADD-Pihu-Baloon-Decoration.jpg)
![Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-02-JNP.jpg)
![बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-01-ALD.jpg)
![Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/01/ADD-Vaibhav-Verma-VC-1000.jpg)
![Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/08/M-J-Inter-national-School.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/03/02.jpeg)
![पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2020/06/Lotus.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2020/12/WEB-Final.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2020/12/ADD-Jaiswal-Enterprises.jpg)
![Jaunpur News: Two arrested with banned meat](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/12/ADD-Ravi-Shoo-Store-shahganj-Chandan-Agrahari.jpg)