HomeJaunpurJaunpur News:पुरानी रंजिश में मनबढ़ों ने महिलाओं को पीटा, छप्पर में लगायी...

Jaunpur News:पुरानी रंजिश में मनबढ़ों ने महिलाओं को पीटा, छप्पर में लगायी आग

Jaunpur News:पुरानी रंजिश में मनबढ़ों ने महिलाओं को पीटा, छप्पर में लगायी आग

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सबरहद गांव स्थित उजरौटी पुरवे में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया और रिहायशी छप्पर को फूंक डाला। जमीनी विवाद को लेकर पट्टीदारों में हुए विवाद में एक पक्ष की 3 महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच में जुट गयी। नये थानाध्यक्ष के कोतवाली का प्रभार संभालते ही हुई इस घटना ने पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। जानकारी के मुताबिक उजरौटी पुरवे निवासी रंजना पुत्री मिठाई लाल का अपने पट्टीदार से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। बीती रात इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। दूसरे पक्ष के लोगों ने रंजना, उसकी बहन सोनी और मां मीरा को लाठी—डण्डे से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि इस दौरान महिलाओं के साथ छेड़छाड़ भी की गई। मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने रंजना के रिहायशी छप्पर में आग लगा दी। कुछ ही देर में छप्पर धू धूकर जलने लगा और राख में तब्दील हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई। तीनों महिलाओं का इलाज जारी है। इस बाबत पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि घटना की जांच का आदेश दिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read