HomeJaunpurJaunpur News:शिक्षकों—शिक्षिकाओं संग डीएम—एसपी—सीडीओ ने निकाली तिरंगा यात्रा

Jaunpur News:शिक्षकों—शिक्षिकाओं संग डीएम—एसपी—सीडीओ ने निकाली तिरंगा यात्रा

Jaunpur News:शिक्षकों—शिक्षिकाओं संग डीएम—एसपी—सीडीओ ने निकाली तिरंगा यात्रा

जौनपुर। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अर्न्तगत जनपद के अधिकारियों, अध्यापकों, अध्यापिकाओं ने मोटरसाइकिल/स्कूटी रैली का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा रैली को जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम ने हरी झण्डी दिखाकर रैली का शुभारम किया। साथ ही लोगों का मनोबल बढ़ाते हुये रैली में स्वयं शामिल भी हुये। तिरंगा यात्रा रैली कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर शाही पुल, चहारसू चौराहा, सद्भावना पुल, जेसीज चौराहा होते हुये पुनः कलेक्ट्रेट पहुंची। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, पी0डी0 कृष्ण करुणाकर पाण्डेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल सहित अन्य अधिकारियों व जनपद के अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं ने मोटरसाइकिल/स्कूटी पर तिरंगा लगाकर हेलमेट के साथ यातायात नियमों का पालन करते हुये रैली निकाली। इस दौरान हिन्दुस्तान जिन्दाबाद, इंकलाब जिन्दाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाये गये। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आह्वान पर राष्ट्रीय पर्व जनपद में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हर घर तिरगां एक महत्वपूर्ण अभियान है, सभी लोगों को राष्ट्रभक्ति से जोड़ने का अच्छा माध्यम है। सभी जनपदवासियों से अपील है कि अपने घर पर तिरंगा लगाते हुए उसकी सेल्फी अवश्य लें और हर घर तिरंगा कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकरी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवार चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार, ग्रामीण शैलेन्द्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, यातायात निरीक्षक जी0डी0 शुक्ला, अधिशासी अधिकारी नगर पलिका परिषद पवन कुमार, शिक्षक नेता अमित सिंह सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read