कार्यकर्ता सम्मेलन में डा. हरेन्द्र ने 2027 के लिये कार्यकर्ताओं में भरा जोश

तेजस टूडे सं.
कृपाशंकर यादव
जौनपुर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। ब्लाक प्रमुख वंशराज सिंह के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन के शुरुआती दिनों, वर्ष 2006 से शुरू हुई अपनी राजनीतिक यात्रा और संघर्षों को याद किया। साथ ही कहा कि राजनीति उनके लिए केवल पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करने और कार्यकर्ताओं के साथ पारिवारिक संबंध निभाने का संकल्प है।
उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि जब वे विधायक थे तब भी लोगों के फोन उठाते थे और विधायक नहीं रहने के दौरान भी उन्होंने इस परम्परा को कायम रखा। उन्होंने युवाओं और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी 2027 के राजनीतिक लक्ष्य के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने सरकोनी की जनता तथा कार्यकर्ताओं और युवाओं से इसी एकजुटता और मजबूती के साथ आगे बढ़ने तथा अपना जनसमर्थन प्रदान करने की अपील किया।
इसी क्रम में मुख्य अतिथि रामविलास पाल, अमोद सिंह, अशोक श्रीवास्तव सहित अन्य वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये अपना विचार व्यक्त किया।
वहीं राजनीतिक दृष्टि से इस आयोजन को डॉ. हरेंद्र प्रताप के आगामी जनसंपर्क अभियान की महत्वपूर्ण शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि राजनीतिक जीवन में पद और चुनावी परिणाम अपनी जगह हैं लेकिन जनता के साथ वर्षों के संबंध और कार्यकर्ताओं का विश्वास को हमेशा कायम रखना चाहिये।
इस अवसर पर पूर्व प्रमुख आशुतोष सिंह, उद्योगपति अजित सिंह, राहुल सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, रमेश चन्द्र जायसवाल, शशिकांत पाठक, मुन्ना सिंह, शुभम सिंह, वीरेंद्र चौहान, विशाल मिश्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख बंसराज सिंह एवं संचालन कृष्णकु मार चौबे ने किया।







