JAUNPUR NEWS : विभागों की योजनाओं के प्रगति को लेकर डीएम ने की बैठक

JAUNPUR NEWS : विभागों की योजनाओं के प्रगति को लेकर डीएम ने की बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज झा की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति व जनपद में चल रही 50 लाख से ऊपर की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कृषि, श्रम, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग सहित सभी विभागों की योजनाओ की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों से लंबित आवेदनों की जानकारी लेते हुए सूचनाओं को पोर्टल पर अपडेट करने एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के संदर्भ में भी जानकारी ली। सीएम डैशबोर्ड पर जिन भी विभागों यथा ऊर्जा विभाग, एनआरएलएम में ग्राम्य विकास विभाग, दवाओं की उपलब्धता में स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, जल जीवन मिशन, सड़कों के अनुरक्षण में पीडब्ल्यूडी आदि द्वारा खराब रैंकिंग प्राप्त हुई थी जिसके कारण जनपद की रैंकिंग प्रभावित हुई उनके प्रति नाराजगी व्यक्त हुए कार्यशैली में बदलाव लाने एवं गंभीरतापूर्वक कार्य करने हेतु निर्देश दिया। जिला प्रोबेशन अधिकारी को कन्या सुमंगला योजना के सभी लंबित आवेदनों को जल्द से जल्द निस्तारित कराने, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा बायोमेडिकल उपकरणों के रखरखाव को ठीक करने, पंचायती राज विभाग को आरआरसी सेंटर निर्माण एवं भुगतान हेतु एक अभियान चलाने सहित अन्य सभी विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके पश्चात उन्होंने जनपद में चल रही 50 लाख से अधिक के बजट की परियोजनाओं की समीक्षा की। इसके अंतर्गत विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए इसकी प्रगति को तीव्र करने तथा गुणवत्तापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी प्रजक्ता त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह, जिला विकास अधिकारी वीके यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ अरुण यादव सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA