लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं की होगी अहम भूमिका: अर्चना
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने युवा वोटर्स पर फोकस करते हुए रणनीति बनानी शुरू कर दी है।जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से युवा वोटर पर फोकस करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के महापर्व में प्रदेश में मिशन 80 को पूरा करने के लिए युवाओं और महिला वोटर्स की भूमिका अहम होने वाली है। कार्यक्रताओं से वोटर चेतना अभियान को सफल बनाने के लिए भागीरथ प्रयास करने का आह्वाहन किया। सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि 25 व 26 नवंबर के विशेष अभियान में प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 50 वोट बढ़वाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के निमित्त सभी मंडलों के प्रवासी एवम शक्ति केंद्र प्रवासियों के नाम की सूची भी जिला अध्यक्ष ने जारी की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, अवधेश श्रीवास्तव, बैजनाथ रावत, शरद अवस्थी, हरगोविंद सिंह, राम कुमारी मौर्य, अमरीश रावत, संदीप गुप्ता, विजय आनंद बाजपेई, राकेश पटेल, रचना श्रीवास्तव, सुशील जायसवाल, बृजेश रावत, सीताशरण वर्मा आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











