ग्रापए की प्रथम बैठक में जिला कार्यकारिणी घोषित
संगठन को मजबूती देने पर दिया गया जोर
तेजस टूडे सं.
संजय शुक्ला
जौनपुर। जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पत्रकार भवन में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की नवोदित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक हुई जहां जिला कार्यकारिणी एवं सदर तहसील कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से घोषणा भी की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने किया।
एसोसिएशन की प्रथम बैठक जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मौर्य की अध्यक्षता में हुई जहां सर्वप्रथम प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. नीरज सोनी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह द्वारा जिलाध्यक्ष के मनोनयन पत्र को पढ़कर सुनाया गया जिसके बाद सभी उपस्थित ग्रापए के सदस्यों ने नये जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने जिला की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से घोषणा किया। जिला के सभी पदाधिकारी का उपस्थित लोगों ने माला पहनाकर एवं तालियों के करतल ध्वनि से स्वागत किया गया। स्वागत सम्मान के दौरान मड़ियाहूं शाहगंज, केराकत, बदलापुर एवं मछलीशहर से आये अध्यक्षों एवं महामंत्री का भी स्वागत किया गया।
वक्ताओं के क्रम में ग्रापए के जिला संरक्षक डा. राम सिंगार शुक्ला गदेला ने कहा कि यह एसोसिएशन जिले में मजबूत संगठन के रूप में काम कर रहा है। पत्रकारों से कहा कि पत्रकार के अंदर अहम और वहम दोनों नहीं होना चाहिए। अहम स्वयं को नाश करता है और वहम समाज को दूषित करता है। संगठन के मजबूती के लिए बल देते हुये कहा कि इस संगठन में जो पुरानी बातें हो गई है, उसको वहीं छोड़कर आज से नई बातें शुरू करें।
इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी से मौजूद रहे डा. नीरज सोनी ने एसोसिएशन की स्थापना से लेकर जौनपुर में मजबूती के विषय में लोगों को जानकारी दिया। साथ ही कहा कि यह संगठन 75 जिलों में कार्य कर रहा है। वह समय दूर नहीं जब लखनऊ में संगठन का खुद की कार्यालय होगी और हमारे प्रदेश नेतृत्व पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा करने की तैयारी कर रही है। थोड़ी अड़चन जरूर हो रही है लेकिन वह शीघ्र दूर कर लिया जायेगा।
जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मौर्य ने सभी तहसील अध्यक्षों, कार्यकारिणी सदस्यों, पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यकारिणी की पहली बैठक है। अगर इसमें किसी प्रकार की त्रुटि हुई हो तो उसे सुधारने का मौका दिया जाय। बैठक का संचालन जिला महामंत्री आशीष पांडेय ने किया।
इस अवसर पर मड़ियाहू तहसील अध्यक्ष बृजराज चौरसिया, वीरेंद्र गुप्ता, रमाशंकर शुक्ल, शिवेंद्र प्रताप शुक्ला, भानु प्रताप सिंह, वेद प्रकाश विश्वकर्मा, चंदन जायसवाल, अरविंद पटेल, सोनू उपाध्याय, अनुराग सिन्हा, रमेश चंद्र यादव, श्याम शंकर पांडेय, सतीश चंद्र शुक्ला, संजय चौरसिया, राजकमल मिश्रा, जितेंद्र बहादुर दुबे, विनोद राजभर, कैलाश नाथ मौर्य, शुभम सेठ, शशिकांत मौर्य, राजेंद्र निषाद, सुभाष पाल, मंगला प्रसाद तिवारी, रामचंद्र नागर, चंद्रशेखर, अजीत सिंह, जावेद अहमद, विवेक सिंह, बृजेश मिश्रा, कैलाश नाथ, प्रदीप वर्मा, राममूरत यादव, शशांक शेखर, रामकेश, उपेंद्र श्रीवास्तव, अमरेंद्र श्रीवास्तव समेत तमाम पत्रकार मौजूद रहे।











