निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 81 लोगों की हुई ओपीडी
38 मरीज ऑपरेशन के लिये किये गये चयनित
तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय सामाजिक संस्था ज्योत्सना एवं शंकरा आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 81 लोगों की ओपीडी की गई। विशेषज्ञों ने मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया तथा दवाइयां वितरित कीं। जांच के दौरान 38 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित कर शंकरा आई हॉस्पिटल भेजा गया। चयनित मरीजों को आगे की उपचार प्रक्रिया के लिए अस्पताल ले जाया गया।
शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मुमताज एवं डॉ. अभिषेक, नर्सिंग स्टाफ संजू, विजन केयर टेक्नीशियन इशाक, कैंप आयोजक पंकज त्रिपाठी एवं चालक हरिशंकर ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वहीं ज्योत्सना संस्था की ओर से डॉ. एस.एल. गुप्ता, प्रेम नारायण जायसवाल, मंत्री राजेश सिंह, निशाकांत जायसवाल, राम निरंजन मौर्य, राम केदार, मिठाई लाल, दीपक जायसवाल एवं विकास मौर्य सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि आंखों की बीमारियों की समय रहते पहचान कर उनका उचित उपचार कराया जा सके।











