Jaunpur News : जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान प्रक्रिया का किया निरीक्षण
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने टीडी इण्टर कॉलेज में चल रहे प्रशिक्षण कार्य एवं कार्मिकों के पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया है कि सभी लोग अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि 7 मार्च को होने वाले मतदान में कोई समस्या न हो इसलिये कार्मिकों को अधिक से अधिक प्रशिक्षण देने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद को 32 जोन एवं 261 सेक्टर में बांटा गया है। जनपद में प्रत्येक बूथ पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की जायेगी। भारी मात्रा में पुलिस बल एवं होमगार्ड के जवान की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














