HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : किसी भी क्षेत्र में शिक्षा के बिना विकास असम्भव:...

JAUNPUR NEWS : किसी भी क्षेत्र में शिक्षा के बिना विकास असम्भव: एसडीएम

JAUNPUR NEWS : किसी भी क्षेत्र में शिक्षा के बिना विकास असम्भव: एसडीएम

मेधावी छात्र—छात्राओं को किया गया सम्मानित
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय सिद्धीकपुर परिसर में मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह हुआ जहां प्रतियोगी परीक्षा में सफल छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही अच्छी शिक्षा के लिए छात्रों अभिभावकों को प्रेरित किया गया।

बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर शिक्षा उन्नयन समिति की ओर से मेधावी छात्र—छात्राओं के सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सदर सुनील भारती ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफल होना है तो शिक्षा के बिना उसमें विकास उन्नति संभव नहीं होगा और न ही तरक्की मिलेगी। चाहे वह तकनीकी हो या स्वरोजगार हो या व्यवसाय खेती सरकारी जाब हो या विदेश मे सफल होना। जब सब शिक्षित होंगे तो देश का विकास भी होगा।

विशिष्ट अतिथि प्रयागराज के एआरटीओ राम सागर ने कहा कि समय तकनीक छेत्र की ओर परिवर्तन साथ शिक्षा भी एडवांस होती जा रही। शिक्षा से बड़ा कोई हथियार नहीं है और इस प्रतियोगिता दौर में अपने को इस्टैबलिश्ड होने के लिए नियमित पढ़ाई करें।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री एवं प्रबंधक डॉ स्वतंत्र कुमार ने कहा कि छात्रों को चाहिए कि हर क्षेत्र में स्थापित होने के काबिल बनाएं और शिक्षा ग्रहण करें परिजनो गुरुओं का सम्मान करें और प्रतियोगी दौर में हमेशा उचे लक्ष्य रखें। इस दौरान शिक्षा उन्नयन समिति की ओर से आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में सफल छात्र—छात्राओं को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल में अच्छे अंक पाने वाले राजनंदनी, विनय कुमार, आनंद कुमार, अमन कुमार को उपजिलाधिकारी सुनील भारतीय व एआरटीओ रामसागर ने स्मृति चिन्ह व आर्थिक मदद देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मोखन राम मास्टर एवं संचालन अजय कुमार ने किया। इस अवसर पर विजय प्रताप, संजू कुमारी, जनार्दन राम, दिलीप कुमार, राजेश कुमार, प्रमोद कुमार, सिया लाल गौतम, अनिल कुमार, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, पकौङी लाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read