Jaunpur News : अयोध्या—काशी के मध्य जंक्शन पर वन्दे भारत ट्रेन रोकने की मांग

Jaunpur News : अयोध्या—काशी के मध्य जंक्शन पर वन्दे भारत ट्रेन रोकने की मांग

मांग: शाहगंज जंक्शन जानकीपुरम के नाम से जाना जाय
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। ऐतिहासिक अयोध्या धाम एवं काशी के ठीक मध्य में स्थित जंक्शन स्टेशन पर वन्दे भारत के ठहराव हेतु सामाजिक राजनीतिक लोगों ने आवाज बुलंद की है। ठहराव समेत 12 सूत्रीय मांग पत्र रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा के मंडल महामंत्री देवी प्रसाद चौरसिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल स्टेशन अधीक्षक विरेन्द्र यादव से मिला। अधीक्षक को रेल मंत्री समेत महाप्रबंधक डीआरएम को 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया।
पत्र में कहा गया कि आजमगढ़, अम्बेडकरनगर, सुल्तानपुर, जौनपुर जनपद की सीमा पर स्थित जंक्शन महत्वपूर्ण स्थान रखता है। वहीं यह वाराणसी और अयोध्या धाम के ठीक मध्य में है। 4 जनपदों के रेल यात्री यहां से यात्रा प्रारम्भ करते हैं। लिहाजा वन्दे भारत ट्रेन का यहां कामर्शियल स्टापेज आवश्यक है। वहीं कहा गया कि जंक्शन का नाम बदलकर जानकीपुरम किया जाय। वह वर्षों से जनता की मांग रही हैं। साथ ही अयोध्या से दीनदयाल स्टेशन तक पैसेंजर ट्रेन संचालित हो। पटना इंदौर ट्रेन का ठहराव हों। गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में 3 दिन शाहगंज से संचालित हो। ओखा गोहाटी ट्रेन का दो मिनट स्टापेज हों। आजमगढ़ से मुम्बई चलने वाली साप्ताहिक ट्रेन को प्रतिदिन किया जाय। शाहगंज से वाराणसी जाने हेतु प्रातः 6 बजे मेमू ट्रेन संचालित हो। एजे पैसेंजर को जौनपुर की बजाय शाहगंज से संचालित किया जाय। हावड़ा जाने हेतु नई ट्रेन का संचालन हो। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, नगर मंडल मंत्री दिवाकर मिश्र आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent