Jaunpur News : कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने कलेक्ट्रेट में किया होली मिलन समारोह

Jaunpur News : कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने कलेक्ट्रेट में किया होली मिलन समारोह

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह व महामंत्री राजीव श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट सभागार में होली मिलन कार्यक्रम किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी रविन्द्र मॉदड़ मौजूद रहे। समारोह में कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह व महामंत्री राजीव श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बुकें देकर जिलाधिकारी का स्वागत किया। कार्यक्रम में आये अतिथियों ने एक—दूसरे को अबीर—गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में लोक गायक रविन्द्र ज्योति ने मनोहारी गीत संगीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को बाँधे रखा। जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में होली की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए भाई-चारा का सन्देश दिया और आगामी लोकसभा चुनाव में सभी नागरिकों से अपने बहुमूल्य मतदान करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सदर पवन सिंह, उपजिलाधिकारी अर्चना ओझा, उपजिलाधिकारी प्रजाक्ता त्रिपाठी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनिल शुक्ला, कर्मचारी संघ के संरक्षक शिवमोहन श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी रमेश श्रीवास्तव, प्रशासनिक अधिकारी अरविन्द सिंह, प्रशासनिक अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, वरिष्ठ उपाध्याक्ष पवन मौर्य, उपाध्यक्ष राकेश गौतम, राजीव रोशन श्रीवास्तव विकास भवन, जिलाध्यक्ष प्रा०शिक्षक संघ अमित सिंह, हारून रसीद, बृजेश श्रीवास्तव, मो० अनवर, ज्ञानचन्द्र मौर्य, यतेन्द्र यादव, हर्षित श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, सुनील प्रजापति, रामसुख यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent